muzaffarpur:भगवानपुर ब्रिज पर देर रात बेहोश पड़ी मिली लड़की

    मुजफ्फरपुर :सदर थाना क्षेत्र में भगवानपुर ब्रिज पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अर्द्ध बेहोशी की हालत में एक किशोरी (16 वर्ष) मिली। राहगीरों की सूचना पर सदर थाने की पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी हरे रंग की सलवार-समीज पहनी हुई है। अर्द्ध बेहोशी की हालत में उसने पुलिस को बताया कि वह वैशाली जिले की रहने वाली है। ट्रेन में उसके साथ सफर करने वाले अनजान लोगों ने समोसा खाने के लिए दिया। कुछ देर के बाद क्या हुआ, उसे इसका कुछ पता नहीं चला। वह भगवानपुर ब्रिज पर कैसे पहुंची, उसे इस बारे में भी कुछ पता नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि नशाखुरानी गिरोह ने उसे अपना शिकार बनाया है। वह एक घंटा में 40 बार बेहोश हो चुकी थी। किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मेडिकल चेकअप के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। किशोरी अस्पताल में भी बार-बार अपने सामान के बारे में पूछ रही थी। किशोरी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *