दरभंगा | जनअधिकारछात्र परिषद की बैठक शुक्रवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नागेन्द्र झा स्टेडियम के निकट की गई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव शुभम सिंह ने की। प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में हुई घोर धांधली को लेकर लगातार परिषद की ओर से राज्यव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। अगर छात्रहित का ख्याल नहीं रखा गया तो आगे उग्र आंदोलन किए जाएंगे। विवि अध्यक्ष दीपक झा ने कहा कि शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमार यादव ने कहा कि शनिवार को परिषद की ओर से पूरे बिहार में काला दिवस मनाया जाएगा। बैठक में मुकेश बिहारी, राधा कृष्ण कुमार, रोहन बिहारी, चन्द्रकांत सिंह यादव, पुतुन बिहारी, सुनिल कुमार यादव, विजेन्द्र मोहन यादव, कन्हैया यादव, सुमित कुमार, नीतीश मिश्रा आिद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


