darbhanga:दरभंगा की मेयर बनीं बैजयंती, डिप्टी मेयर बदरुज्जमा का कब्जा बरकरार

    दरभंगा/मुजफ्फरपुर :राज्य के छह नगर निगमों दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया, बिहारशरीफ, आरा और भागलपुर के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव शुक्रवार को हुआ। समस्तीपुर, मोतिहारी, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, बेतिया बगहा नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसमें दरभंगा की मेयर बैजयंती खेड़िया डिप्टी मेयर बदरुज्जमा खां उर्फ बॉबी खां बने। मुजफ्फरपुर के मेयर सुरेश कुमार साह डिप्टी मेयर मान मर्दन शुक्ला चुने गए।
    समस्तीपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर तारकेश्वर नाथ गुप्ता ने कब्जा जमाया, जबकि शारिक रहमान लवली उपाध्यक्ष बने। दलसिंहसराय नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार पासवान निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। रोसड़ा में मुख्य पार्षद के पद पर रेणु देवी का कब्जा बरकरार रहा।
    सीतामढ़ी नगर परिषद अध्यक्ष विभा देवी दीपक उपाध्यक्ष चुने गए। शिवहर में अंशुमान अध्यक्ष मंजू उपाध्यक्ष चुनी गईं। बगहा में जरीना खातून अध्यक्ष उपाध्यक्ष जीतेंद्र बने। बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत पड़ने वाले दो नगर परिषद एवं एक नगर पंचायत में शुक्रवार को सभापति एवं उप सभापति का चुनाव हुआ। बेतिया नगर परिषद से गरिमा सिकारिया सभापति चुनी गईं। उप सभापति मो. क्यूम बने। चनपटिया नगर पंचायत में विमला देवी अध्यक्ष चुनी गईं। उपाध्यक्ष पद पर अंशु बिहारी चुने गए। नरकटियागंज में राधेश्याम तिवारी निर्विरोध सभापति चुने गए तो उप सभापति रत्नेश कुमार बने।

     

    मधुबनी झंझारपुर में महिला अध्यक्ष
    मधुबनीनगर परिषद की मुख्य पार्षद सुनैना देवी बनीं। वारिश अंसारी उपमुख्य पार्षद चुने गए। उषा देवी झंझारपुर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद वीरेंद्र भंडारी उप मुख्य पार्षद निर्वाचित घोषित हुए। जयनगर में कैलाश मुख्य पार्षद दुर्गा देवी उपमुख्य पार्षद निर्विरोध चुनी गईं। घोघरडीहा नगर पंचायत में मुख्य पार्षद अनिल मंडल चुने गए। वहीं उप मुख्य पार्षद ध्रुव झा निर्विरोध चुने गए।
    दरभंगा में डिप्टी मेयर की हैट्रिक
    दरभंगानगर निगम के मेयर पद के चुनाव में बैजयंती खेड़िया ने पूजा मंडल को 12 मतों से हराया। यह पहली बार है जब दरभंगा की मेयर महिला चुनी गई। दोनों खेमों से दो-दो प्रत्याशी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए खड़े हुए थे। बैजयंती खेड़िया को 30 पार्षदों ने समर्थन दिया, जबकि पूजा मंडल को 18 मत मिले। डिप्टी मेयर बदरुज्जमा खां को 28 मत मिले।
    रक्सौल नप अध्यक्ष उषा उपाध्यक्ष काशी प्रसाद निर्विरोध चुने गए
    मोतिहारीनगर परिषद की अध्यक्ष अंजु देवी चुनी गईं। वहीं, रवि भूषण श्रीवास्तव उप मुख्य पार्षद निर्वाचित घोषित किए गए। रक्सौल नगर परिषद की अध्यक्ष उषा देवी उपाध्यक्ष काशी प्रसाद निर्विरोध चुने गए। अरेराज नपं के अध्यक्ष मंटू दुबे बने भिखारी साह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। चकिया नपं में हरजीत सिंह मुख्य पार्षद, जबकि सुभाष कुमार उप प्रमुख पार्षद चुने गए। सुगौली में गोदावरी देवी निर्विरोध नगर पंचायत की मुख्य पार्षद निर्वाचित हुईं। श्याम शर्मा निर्विरोध उपमुख्य पार्षद निर्वाचित हुए।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *