muzaffarpur:सकरा में प्रसव के बाद नवजात की मौत, नर्सिंग होम में हंगामा

    सकरा | सुजावलपुरचौक के निकट गुरुवार को एक निजी नर्सिंग होम में महिला के ऑपरेशन से प्रसव होने के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। सकरा के बगाही गांव के दीपक महतो की पत्नी सुनीता को प्रसव के लिए बुधवार को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के बाद लड़के का जन्म हुआ। लेकिन कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद लापरवाही का आरोप लगाकर परिजन हंगामा करने लगे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *