muzaffarpur:पावर हाउस चौक से गोबरसही तक सेना के बैरियर पर रोक

    मुजफ्फरपुर :पावरहाउस चौक से गोबरसही के बीच सड़क पर सेना की ओर से जगह-जगह बैरियर लगा कर यातायात बाधित करने की स्थानीय लोगों की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया है। पथ निर्माण विभाग की सड़क पर सेना द्वारा बैरियर और ब्रेकर लगाने से नाराज डीएम ने कहा है कि इसका कोई औचित्य नहीं है। यह मामला पब्लिक न्यूसेंस के तहत आता है। डीएम धर्मेंद्र सिंह ने एसडीओ पूर्वी, टाउन डीएसपी और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को शुक्रवार को सेना की ओर से किए गए इस अतिक्रमण को अविलंब हटाने को कहा। चक्कर मैदान इलाके में सेना की ओर से कुछ माह से की जा रही कार्रवाई के बीच इसे झटका माना जा रहा है।
    उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण सिंह और अन्य स्थानीय लोगों ने बैठक के बाद डीएम को ज्ञापन देकर सेना की इस कार्रवाई से विधि व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा जताया था।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *