बिरौल:खाद्यसुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र अपात्र का किए गए जांच में दर्जनों गरीब परिवार का नाम काट दिया गया है। इससे आक्रोशित कहुआ, नेउरी पंचायत के दर्जनों महिलाओं ने बीडीओ को उसके अपने ही कार्यालय में घेर लिया। इसके बाद महिलाओं ने सूची में से काटे गए गरीबों के नाम को फिर से सूची में जोड़ने की मांग की। आक्रोशितों में अनीता देवी, रानी देवी, पूनम देवी, भगवान झा, कौशल किशोर झा ने बताया कि पात्र-अपात्र की जांच करने गये कर्मी मनमाने तरीके से जांच कर गरीबों एवं सही हकदार का नाम काट दिया है। बीडीओ शिकायत कर रहे लोगों के बातों को अनसुनी कर जांच कर्मी का समर्थन करने से लोग काफी आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। इसे बाद में आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कर दिया गया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


