darbhanga:अज्ञात लाश की हुई पहचान, सकरी के राकेश को खोज रही पुलिस

    दरभंगा:सिमरी थाना अन्तर्गत जलवार-कमरौली मुख्य पथ के किनारे 29 मई को मिली अज्ञात युवती की लाश मामले में पुलिस सकरी (मधुबनी) थाना क्षेत्र के चौड़ी गांव निवासी बढ़ई का काम करने वाले राकेश कुमार ठाकुर की तलाश पुलिस कर रही है। उसके घर में सिमरी थाना की पुलिस ने बुधवार की देर रात छापेमारी भी की थी। वहीं अज्ञात युवती की लाश की पहचान मृतिका के परिजनों ने कर लिया है। बुधवार को उसके शव को लेकर परिजन यहां गए हैं। अखबारों में तस्वीर छपने के बाद लोगों ने गांव में चर्चा कर उसके परिजनों को बताया था। तस्वीर देखकर ही वहां से लोगों ने सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार से संपर्क किया। मृत युवती की पहचान सकरी थानाक्षेत्र के चौरी गांव निवासी अर्जुन पासवान की 17 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ने कही है। बताया जाता है कि पिंकी 28 मई को गांव के ही राकेश कुमार ठाकुर के साथ निकली थी। उसे कई लोगों ने देखा भी था। अगले दिन राकेश जब गांव अकेले पहुंचा तो पिंकी के संबंध में लोगों ने परिजनों के कहने पर पूछा। उसने डीएमसीएच में उसे ले जाने की बता कही मगर क्यों और कहा से डीएमसीएच पहुंचाने की बात कही। इस बात का उसने खुलकर जवाब नहीं दिया और फिर वह गांव से फरार हो गया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *