darbhanga:आईसा आज करेगा मिथिला विवि में प्रदर्शन

    दरभंगा | ऑलइंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में डिग्री पार्ट वन के रिजल्ट में गड़बड़ी सहित छात्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर बंद की घोषणा की गई है। इसकी सूचना विवि प्रशासन को मिलते ही कुलसचिव के निर्देश पर कुलानुशासक ने आईसा के राज्य सह सचिव संदीप चौधरी से बंद को स्थगित करने एवं कुलपति से वार्ता करने का आमंत्रण दिया। कुलसचिव ने बताया कि संगठन को बताया गया है कि रिजल्ट से संबंधित जो भी मुद्दे हैं उनपर परीक्षा परिषद में विचार किया जाना है। ऐसे में बंद को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही परीक्षा परिषद की बैठक से पूर्व शिष्टमंडल की कुलपति से वार्ता का आमंत्रण भी दिया गया है। उन्होंने संगठन से गतिरोध उत्पन्न नहीं करते हुए विवि प्रशासन को सकारात्मक सहयोग की अपील की है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *