muzaffarpur:स्कूल में छेड़खानी, सड़क पर भिड़े छात्रा के भाई आरोपी

    मुजफ्फरपुर :नगर थाना क्षेत्र के तिलक मैदान रोड स्थित एक निजी स्कूल में छात्रा से छेड़खानी के विवाद में गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। सड़क पर छात्रा के भाइयों आरोपितों में जमकर लात-घूसे चाकू चले। आरोपित युवक ने फोन कर अपने दो साथियों को बुला लिया तो कुछ ही देर में छात्रा के कई और परिजन जुट गए। करीब एक घंटा तक हंगामा होता रहा। चाकूबाजी में छात्रा का भाई जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि, दो अन्य भाग निकले। इसके बाद छात्रा के पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच कर हंगामा भी किया। हालांकि, शाम में दोनों पक्षों ने लिखित समझौता होने की पुलिस को जानकारी दी। बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की चौथी कक्षा की छात्रा को 10 दिनों से उसी स्कूल के दो छात्र परेशान कर रहे थे। रास्ते में भी छेड़खानी करते थे। जब उसने परिजनों को बताया तो गुरुवार को छात्रा का भाई एक दोस्त के साथ स्कूल पहुंच गया। छुट्टी के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। बीच-बचाव करने पर दो-तीन अन्य लोग भी चोटिल हो गए। दो युवकों को हिरासत में लेने के बाद दोनों पक्ष के लोग नगर थाने पर पहुंच गए। छात्रा के परिजन दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एक घंटा से अधिक देर थाना परिसर में हंगामा होता रहा। पुलिस ने समझा-बुझाकर सबको शांत कराया।
    सुबह में हंगामा, शाम में दोनों पक्षों में समझौता
    दोआरोपियों को हिरासत में लेने थाना पर हंगामा के बाद जनप्रतिनिधियों ने पहल करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। इन्हीं लोगों की पहल पर शाम में दोनों पक्षों में आपसी समझौता हुआ। आरोपितों उनके अभिभावकों ने भविष्य में ऐसी घटना नहीं दोहराने की लिखित सहमति भरी। समझौते की कॉपी टाउन थाने की पुलिस को भी सौंपी गई।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *