muzaffarpur:प्रभात जर्दा फैक्ट्री के संस्थापक अवन्ति लाल का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

    muzaffarpur:प्रभात जर्दा फैक्ट्री के संस्थापक अवन्ति लाल का बुधवार की शाम निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। नवयुवक समिति ट्रस्ट के मंत्री रणवीर अभिमन्यु ने कहा कि दिल्ली स्थित आवास पर उन्होंने आखिरी सांस ली। वह कुछ समय से बीमार थे। एक माह के इलाज के बाद आईसीयू से डिस्चार्ज किया गया था। बुधवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के बाद भी बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर लोगों ने शोक जताया है। श्री अभिमन्यु ने कहा कि शहर ने एक सच्चा समाजसेवी खो दिया। उल्लेखनीय है कि दिवंगत अवन्ति लाल चतुर्भुज राम मेमोरियल ट्रस्ट के संचालक और नवयुवक समिति ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी थे। शहर के विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी। कई कल्याणकारी कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता होती थी। शुक्रवार को नवयुवक समिति ट्रस्ट में शाम पांच बजे शोक सभा का आयोजन किया गया है।

    फुटबॉलरों में शोक की लहर 1991 में की थी चतुर्भुज राम मेमोरियल टूर्नामेंट की शुरुआत


    मुजफ्फरपुर | अखिलभारतीय चतुर्भुज राम मेमोरियल टूर्नामेंट के संरक्षक अवन्ति लाल का निधन दिल्ली स्थित राजीव गांधी इंस्टीच्युट में हो गया है। 88 वर्ष के अवंतिलाल के निधन पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। यह जानकारी मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर कुमार चंदू ने दी। बताया कि 1991 में उन्होंने चतुर्भुज राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत की थी। इस टूर्नामेंट ने पिछले वर्ष सिल्वर जुबली मनाया है। फुटबॉल संघ की ओर से गुरुवार को खुदीराम बोस स्टेडियम में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें संघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमोहन तिवारी, प्रेम कुमार सिन्हा, मो. शोएब, अध्यक्ष नंद कुमार प्रसाद साह, ब्रिजेंद्र प्रसाद, सुनील सिंह, असगर हुसैन, त्रिलोकी प्रसाद खिलाड़ी उपस्थित हुए। वहीं चतुर्भुज राम मेमोरियल ट्रस्ट और प्रभात जर्दा फैक्ट्री की ओर से भी सिकंदरपुर में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें ट्रस्ट के ट्रस्टी नरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर कुमार चंदू, सुबोध कुमार, डॉ रितेश चरण, डॉ सत्यप्रकाश, डॉ एल ठाकुर, डॉ पल्लवी सिन्हा, डॉ पल्लवी उपस्थित हुए। वहीं प्रभात जर्दा फैक्ट्री के निदेशक शंकर प्रसाद, रमाशंकर प्रसाद, अरविंद कुमार भूषण, नवल प्रसाद, अजय कुमार उपस्थित हुए।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *