Bihar
न्याय नहीं मिला तो कैसे करूंगा बहनों की शादी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के सामने रो पड़ा सेना का जवान
पिता की मौत हो चुकी है और चाचा ब्रेन हैमरेज से पीड़ित हैं। सर, मैं उनसे लड़ नहीं सकता। अब तो मेरा भी मन आत्महत्या करने का कर रहा है… यह दर्द एक सेना के जवान ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के जन संवाद कार्यक्रम में अपनी फरियाद रखते हुए बयां किया।…
450 रुपये किलो मिल रही LPG! रोजगार छोड़ बिहार लौट रहे मजदूर; बोले- भूखे मरते या…
LPG Crisis: बिहार के अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर इन दिनों वैसी ही भीड़ और बेबसी दिख रही है, जैसी 2020 में कोरोना महामारी के दौरान देखी गई थी। दिल्ली, मुंबई, सूरत और वडोदरा जैसे शहरों से आने वाली ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं, जिनमें सवार होकर सैकड़ों प्रवासी मजदूर अपना रोजगार छोड़कर वापस लौट रहे…
शराबबंदी या कमाई का जरिया? मोतिहारी कांड पर भड़के तेजस्वी यादव; बोले- 1300 से ज्यादा मौतें, पर सरकार मौन
बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से हुई मौतों और कई लोगों की आंखों की गई रोशनी ने एक बार फिर राज्य की राजनीति को गर्म कर दिया है। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया है। तेजस्वी ने…
‘फूहड़ गानों पर चुप रहने वाले न सिखाएं…’ लौंडा नाच पर आपत्ति जताने वालों पर भड़कीं लालू की लाड़ली
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोककला लौंडा नाच को लेकर उठे विवाद ने अब सियासी रंग ले लिया है। इस मामले में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट कर आलोचकों को जवाब दिया है। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखकर…
बिहार में जहरीली शराब से 4 की मौत, 15 बीमार; 6 ने खोई आंखों की रोशनी
Bihar Hooch Tragedy: बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में जहरीली शराब ने कई घरों के चिराग बुझा दिए हैं। रघुनाथपुर और तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बालगंगा और आसपास के गांवों में शराब पार्टी के बाद लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। देखते ही देखते मौतों का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में…
जानी दुश्मन की पुण्यतिथि पर अनंत सिंह का महादंगल, देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दमखम
मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होने के बाद लगातार चर्चा में हैं। इन दिनों वे मोकामा में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महादंगल को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें भाग लेने के लिए विदेश से भी पहलवान पहुंच रहे हैं। यह महादंगल आज (शुक्रवार) आयोजित होना है।
दारोगा ने रिश्वत लिया, जेल गया, अब सड़क पर आया! DIG बोले- ऐसे भ्रष्ट अफसर की विभाग में जगह नहीं
बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने वाले दारोगा (SI) सदरे आलम को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। तिरहुत रेंज के DIG चंदन कुशवाहा ने दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई से जुड़ी रिपोर्ट के आधार पर यह सख्त आदेश जारी किया। दारोगा को पांच साल पहले मुजफ्फरपुर में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा…
JDU विधायक विभा देवी के बेटे की मौत पर बवाल, अस्पताल खिलाफ FIR दर्ज
बिहार के नवादा जिले में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की विधायक विभा देवी और पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के 41 साल के बेटे अखिलेश कुमार की मौत के बाद एक परिजन ने अस्पताल के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई धर्मशीला देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर डॉक्टरों की जांच…
बिहार: विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने सवर्ण और यादवों को दिए अहम पद, नई लिस्ट पर क्यों मचा है बवाल
बिहार कांग्रेस में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में घोषित 53 जिला अध्यक्षों में से 24 सवर्ण हैं। लिस्ट जारी होने के बाद कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस हिस्सेदारी के आधार पर भागीदारी की बात करती है,…
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय का दावा: बिहार में अपहरण उद्योग की शुरुआत एक IPS अधिकारी ने कराई
बिहार में अपहरण उद्योग की शुरुआत किसी गैंग या अपराधी ने नहीं बल्कि एक आईपीएस अधिकारी ने की थी। पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के अनुसार, बेतिया के एसपी रहते हुए एक आईपीएस अधिकारी ने डकैतों के साथ सांठगांठ कर यह उद्योग शुरू किया। उन्होंने अपराधियों को डकैती के बजाय अमीर लोगों का अपहरण करने और…


