अखाड़ाघाट रोड में लूट की साजिश रच रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा, एक फरार

    मुजफ्फरपुर|अहियापुर गश्तीपुलिस को चकमा देकर भाग रहे तीन बाइक सवार युवकों में पुलिस ने दो खदेड़ कर दबोच लिया। जबकि एक युवक भागने में सफल रहा। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए गए युवकों में मोतिहारी के पताहीं थाना के नुनफरवा गांव का जयराम और दूसरे की अहियापुर थाना क्षेत्र के अर्जुन कुमार के रूप में पहचान हुई है। फरार युवक का नाम सोनू बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी अखाड़ाघाट रोड में लूटपाट की योजना बना रहे थे। पुलिस देखते ही सभी भागने लगे। भागने के क्रम में जयराम अर्जुन जख्मी हो गया। पुलिस हिरासत में दोनों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *