महिला का हाथ-पैर बांध बेटे का किया अपहरण

    ताजपुर:थानाक्षेत्र के एनएच 28 से कस्बे आहार जाने वाली सड़क में शुक्रवार की सुबह राहगीरों द्वारा एक महिला को अचेत अवस्था में देखा गया। महिला का दोनों हाथ-पैर बंधा हुआ था और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच अचेत महिला को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल ताजपुर में भर्ती कराया।
    अचेत महिला को होश में आने के बाद पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को 9 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के साथ पूसा स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर मुजफ्फरपुर बाजार खरीदारी करने गई थी। उसी ट्रेन के बोगी में सवार दो अज्ञात युवक ने मुझे पहचानने की बात बताया। वह दोनों युवक भी मुजफ्फरपुर गया और खरीदारी करने के बाद वापस पूसा स्टेशन आने के क्रम में दोनों युवक पुनः मिला। पूसा स्टेशन पर गुरुवार की शाम उतरने के बाद दोनों अज्ञात युवक ने बोलेरो गाड़ी से मिर्जापुर गांव जाने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में चढ़ने पर पूर्व से पांच अन्य लोग बैठे हुए थे। गाड़ी में चढ़ने के बाद पूर्व से सवार पांच लोग मिर्जापुर गांव के ही सुरेश सहनी, देव अक्षर सहनी, झपस सहनी, वीरु सहनी अमीत पासवान थे। दो अज्ञात युवक बोलेरो में चढ़ाने के बाद फरार हो गया।




    पूसा स्टेशन से मिर्जापुर गांव के लिए बोलेरो खुली। महिला को सभी लोगों ने हाथ पैर बांधकर, मुंह में कपड़े ठूंस कर बेहोशी की हालात में ताजपुर एनएच 28 से कस्बे आहर जाने वाली सड़क में महिला को गड्ढे में फेंक कर महिला के आठ वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया। ताजपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सुरेश सहनी पर पूर्व से महिला द्वारा दुष्कर्म का मुकदमा न्यायालय में लंबित है। महिला पर सुरेश सहनी इसके पिता गेना सहनी द्वारा मुकदमा वापस लेने का दबाव दिया जाता रहा है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *