बाढ़ राहत को लेकर माकपा का प्रदर्शन, आज करेंगे एनएच 57 जाम

    सिंहवाड़ा | बाढ़राहत की मांग को लेकर जिला माकपा की ओर से आयोजित कंसी चौक पर प्रदर्शन के साथ ही गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार की कार्यशैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, शुक्रवार को दरभंगा-मुजफ्फरपुर पथ जाम करने का एलान कर दिया। माकपा अंचल सचिव महेश दुबे के नेतृत्व में जुलूस कुंवरपट्टी, कंसी न्याटोला,मनिहास कालीमंदिर होकर नरकटीया पहुंचा। सीएम नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ समर्थकों ने आक्रोश जताया। मौके पर जिला खेतिहर मजदूर यूनियन के सचिव दिलीप भगत, माकपा जिला सचिव अविनाश ठाकुर, मुखिया सुधीर कांत मिश्र, देवशरण पासवान, मो. गुलाब,सुजीत कुमार झा आदि थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *