पुपरी (सीतामढ़ी)| तेलंगानामें आयोजित नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिहार राज्य के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पुपरी के लाल नवाज एलाही को बिहार सरकार के कला संस्कृति युवा विभाग द्वारा 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित पुरस्कृत किया है। नवाज को यह सम्मान पिछले वर्ष तीन स्टेट चैंपियनशिप 7 8 सितम्बर को सीतामढ़ी, 15 16 अक्टूबर को भागलपुर में गोल्ड मेडल तथा 3 से 7 अक्टूबर तक तेलंगाना में आयोजित नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिहार राज्य के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने के कारण प्रदान किया गया है। नवाज के साथ साथ उसके कोच मुकेश कुमार को भी सम्मानित किया गया है। सम्मान समारोह में वेटलिफ्टिंग खेल में सम्मानित होने वाला नवाज राज्य का एक मात्र खिलाड़ी है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


