माड़ीपुर ओवरब्रिज पर महिला का 70 हजार भरा पर्स झपटा, कलमबाग रोड में वकील की पत्नी से छिनतई

    मुजफ्फरपुर :काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में झपट्टामार बाइकर्स गैंग सक्रिय है। शाम में पुलिस गश्ती की लापरवाही का बाइकर्स गैंग फायदा उठा रहे हैं। गुरुवार की शाम 3 बजे माड़ीपुर आेवरब्रिज के पास माड़ीपुर मदरसा रोड की रौनक खातून का पर्स झपट लिया। पर्स में 70 हजार रुपए अन्य सामान थे। इसके तीन घंटे बाद कलमबाग रोड में पेट्रोल पंप के पास पत्नी के साथ बर्थडे पार्टी में बेला जा रहे माड़ीपुर रामराजी रोड निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार को शिकार बनाया। सुनील के साथ बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी का पर्स झपटकर बाइकर्स गैंग के युवक अघोरिया बाजार चौक की ओर भाग निकले। पर्स में दो मोबाइल, 1500 रुपए थे। दोनों घटना के वक्त इलाके में पुलिस की गश्ती नहीं थी।




    रौनक खातून ने पुलिस को बताया है कि बैंक से 70 हजार रुपए निकासी कर पर्स में रखा और स्टेशन रोड होकर माड़ीपुर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची। इसी दौरान पीछे से तेजी से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और पर्स झपट्टा मार कर माड़ीपुर की ओर भाग निकले। पर्स में रुपए के अलावा मोबाइल कई अन्य सामान थे। आशंका है कि बैंक से रुपए निकालने के बाद से दोनों लुटेरे पीछे लगे होंगे।

    “बाइकर्स गैंग के युवकों को पकड़ने के लिए टाइगर मोबाइल के जवानों को टास्क सौंपा गया है। इसके अलावा पुलिस गश्ती में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी।विवेककुमार, एसएसपी

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *