बालूघाट में शराब तस्कर ने घर में घुस महिला से किया दुर्व्यवहार, एफआईआर दर्ज

    मुजफ्फरपुर :पुलिसको सूचना देकर शराब की गाड़ी पकड़वा देने का आरोप लगाकर शराब तस्करों के एक ग्रुप ने बालूघाट में पुलिस के लाइनर के घर धावा बोल दिया। जब वह घर में नहीं मिला तो तस्करों ने उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी की। महिला के शोर मचाने पर बीच-बचाव के लिए मोहल्ले के लोग जुटे तो सभी आरोपी मौके से भाग निकले। इस बावत महिला ने नगर थाने में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया है कि बुधवार की रात करीब नौ बजे गोकुल कुमार, भरत सहनी, अजय कुमार के अलावा तीन चार अज्ञात युवक गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए। डर से पति पिछले दरवाजे से भाग गए। सभी आरोपित पति को खोज रहे थे। धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारे पति ने ही पिकअप समेत शराब पकड़वाई है। उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसका जब विरोध किया तो आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लगे। शोर-शराबा सुन मोहल्ले के लोग जुटे तो जान बची। नगर थानेदार केपी सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *