अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर

    एनएच-77पर तुर्की पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार दो लोग गए। इसमें एक अधेड़ की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक की पहचान वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ी बेलसर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह घायल की पहचान सोरहत्था गांव निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। घायल राजीव को इलाज के लिए तुर्की स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने थोड़ी देर के लिए घटनास्थल को जाम कर दिया। जिला पार्षद संजय पासवान राजद नेता विपिन यादव, भाजपा नेता राजेश झा ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। एसआई उमेश कुमार मिश्रा ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरपुर से निजी काम कर निबटा कर घर लौट रहे थे। इसी बीच घटना स्थल के समीप दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में गए। मृतक के पॉकेट से मिले मोबाइल, पहचान पत्र, आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कर बीडीओ हरिमोहन कुमार ने परिजनों को सूचित किया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *