मुजफ्फरपुर:शहरीक्षेत्र में हाल में बने आवासीय भवन मॉल-अपार्टमेंट के नक्शे की जांच को लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से कमेटी गठित की गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से बिल्डिंग बायलॉज को लेकर सख्ती बरतने के मिले आदेश के बाद निगम प्रशासन ने आनन-फानन में अभियान चलाने का फैसला लिया है। टीम में सहायक अभियंता महेंद्र सिंह, सिटी मैनेजर, वरीय टैक्स दारोगा संबंधित क्षेत्र के टैक्स दारोगा कमेटी में शामिल हैं। टीम प्रत्येक वार्ड में घूम-घूम कर भवनों के नक्शे की जांच करेगी। नक्शा के वरीय प्रभारी सह प्रधान सहायक अशोक सिंह ने बताया कि भवन या इमारत बिल्डिंग बायलॉज के नियम के तहत बना है या नहीं, इसकी जांच होगी। जहां भी नियमों की अनदेखी पकड़ी जाएगी, वैसे मामले में बिल्डिंग बायलॉज के एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई होगी। इस संदर्भ में नगर विकास एवं आवास विभाग को भी रिपोर्ट करनी है। वरीय टैक्स दारोगा ने बताया कि अब नक्शे से जुड़े सभी काम एमआरडीए के बजाए नगर निगम कार्यालय से होंगे। दूसरी ओर, इस छानबीन के तहत होल्डिंग निर्धारण का मामला भी सामने जाएगा। इस कार्रवाई से निगम को राजस्व सुधारने में सहूलियत होगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


