जयनगर|गोली कांड के नामजद आरोपी सोनू मंडल को पुलिस ने शाम के करीब 6:30 बजे शहर के स्टेट बैंक के पास से गिरफ्तार किया। गोलीकांड में संलिप्त दूसरा आरोपी मो. आरीफ अभी भी फरार है। इस मामले में नामजद दो आरोपी मो. नासीर नजमा खातून पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस आरोपी सोनू मंडल मो. आरीफ को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की नेटवर्क में जैसे ही आरोपी सोनू मंडल आया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे शहर के स्टेट बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से दो कट्टा भी बरामद हुआ है। आरोपी नजमा खातून मो. आरीफ मो. नासीर की बुआ है और वह गैंग की संरक्षक है। उल्लेखनीय है कि 27 दिन पूर्व 4 अगस्त को शहर के मारवाड़ी मोहल्ला वार्ड 9 में रात के करीब 8:30 बजे नकाबपोश अपराधियों ने एक बर्तन व्यवसायी मंटू चौधरी के ऊपर फायरिंग की थी। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि गोलीकांड के फरार आरोपी बहुत जल्द मो. आरीफ भी जल्द ही सलाखें के पीछे होगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


