हायाघाट:अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के लवकाटोल गांव स्थित त्रिवेणी सहनी के फुस के घर में मंगलवार की देर रात अचानक आग लगने से देखते ही देखते घर समेत घर में रखी नकदी,अनाज, कपड़ा,जरुरी कागजात समेत करीब बीस हजार रुपए के सामान जलकर राख हो गए। वहीं आग लगने से अफरा-तफरी चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब-तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। अग्निपीड़ित त्रिवेणी सहनी ने बताया कि बीती रात अचानक घर में आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग पूरे घर को चपेट में ले लिया जिसके कारण घर समेत घर में रखे सभी सामान राख हो गए। हालांकि घर के लोग बाल-बाल बच गए। इधर, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


