जिले में 108 करोड़ 18 लाख 9 हजार रुपये की फसल बाढ़ में हुई नष्ट

    दरभंगा:बाढ़ से हर तबका प्रभावित हुआ है। खासकर किसान मजदूरों की स्थिति बदहाल हुई। दरभंगा जिले की बात करें तो यहां 18 प्रखंडों में कुल 92285 हेक्टेयर में धान मक्का की खेती की गई थी। इस बीच बाढ़ और अधिक बारिश के बीच लम्बे समय तक पानी में फसल डूबे रहने के कारण 80134 हेक्टेयर में लगी फसल नष्ट हुई। इसकी अनुमानित क्षति राशि विभाग की ओर से 108 करोड़ 18 लाख 9 हजार रुपये आंका गया है। यह रिपोर्ट बुधवार तक की है। हालांकि दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिलों दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में नुकसान की अनुमानित राशि 195 करोड़ 64 लाख 54 हजार रुपये है। विभाग की ओर से यह रिपोर्ट बुधवार को सरकार को भेजी गई है। मधुबनी में कुल 21 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हुए और यहां 145956 हेक्टेयर में फसल की बुआई हुई थी। इसकी अनुमानित राशि क्षति में 8251.56 लाख में है। इसी तरह समस्तीपुर जिले में चार ही प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। यहां 24605 हेक्टेयर में बुआई हुई, जिसमें 7076.8 हेक्टेयर में लगी फसल डूब कर नष्ट हुई है। यहां क्षतिग्रस्त फसलों की कुल अनुमानित राशि 494.89416 बताई गई है। यह संयुक्त निदेशक की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में अंकित है।



    फसलक्षति का मूल्यांकन का पैमाना
    मौसमीसिंचित और असिंचित के साथ ही बहुवर्षीय फसल को विभिन्न स्तर पर इनपुट की दर तय की गई है। सिंचित के मामले में 13 हजार 5 सौ रुपये प्रति हेक्टेयर और असिंचित के लिए 6 हजार 8 सौ रुपये प्रति हेक्टेयर राशि अनुदान की दर है। बहुवर्षीय फसल सिंचित 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर तय की गई है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *