थान/हसनपुर| बिथानथाना क्षेत्र के हरिपुर – सिहमा पथ से बेलौन गांव के निकट स्थानीय थाना की पुलिस ने 350 एमएल के 100 बोतल विदेशी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर मोहम्मद लालबाबू को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के ठठेरबा गांव का रहने वाला बताया जाता है। वहीं पूछताछ में निशानदेही पर पर्री गांव से दूसरे तस्कर तारिणी यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बारे में थानाध्यक्ष शेखर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर बाइक से होम डिलेवरी करने हरिपुर – सिहमा पथ से जा रहा था। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने छापेमारी करना शुरू किया तो बेलौन गांव के समीप शराब के साथ बाइक से रहा तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार तस्कर लालबाबू ने कई अन्य नामों का भी खुलासा किया है। पुलिस ने एक अन्य तस्कर को भी गिरफ्तार किया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


