समस्तीपुर | विभूतिपुरअंचल के महथी गांव स्थित पत्थरवाला ठाकुरबाड़ी की जमीन बेचने का मामला डीएम के पास पहुंच गया है। ठाकुरबाड़ी की जमीन जो मुफस्सिल थाना के बलभद्रपुर में स्थित है, उसे औने-पौने दाम में बेचा जा रहा है।
इसकी लिखित आवेदन दूधपुरा के मुखिया, सरपंच, जिला पार्षद सहित रामप्रसाद सहनी, देवनारायण सहनी, वीरेंद्र सहनी सहित अन्य ग्रामीणों ने दी। दिए आवेदन में कहा गया है कि महंथ ठाकुरबाड़ी की जमीन को अपने स्वार्थ के लिए लोगों को बेच रहे है। यह ठाकुरबाड़ी बिहार राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अंतर्गत आता है। बोर्ड की अनुमति के बगैर इसे खरीदना बेचना दोनों जुर्म है। बावजूद काफी संख्या अब तक जमीन बेच दी गयी है। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो महंथ अपने स्वार्थ को लेकर सारी जमीन बेच देंगे। अगर ऐसा होता है तो ग्रामीण इसको लेकर आंदोलन करने को विवश होंगे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


