कल्याणपुर:गांवकी एक युवती को कल्याणपुर चौक पर छोड़कर लौट रहे लदौरा गांव के एक युवक की पुलिस उसके एक सहयोगी द्वारा पिटाई किए जाने के विरोध में सोमवार की सुबह गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने करीब दो घंटे तक थाने का घेराव किया आरोपित जमादार की पिटाई कर दी। आक्रोशित लोग आरोपित जमादार पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। बाद में थानाध्यक्ष अमजद अली स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष ने दूसरा ऐसी घटना नहीं होने का वादा किया, तब जाकर लोग शांत हुए और गांव लौट गए। हालांकि इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने की बात बताई गई है।
बताया जाता है कि लदौरा गांव की एक युवती देर शाम समस्तीपुर आने के लिए लदौरा चौक पर खड़ी थी। वाहन नहीं मिलने के कारण वह पैदल ही रही थी। इसी दौरान गांव के मिंटू कुमार बाइक से आर रहे थे। गांव की अकेली युवती को देख वह उसे अपनी बाइक पर बैठाकर कल्याणपुर चौक ले जाकर छोड़ दिया। वह लौटने लगे इसी बीच थाने का एक जमादार अपने सहयोगी के साथ पहुंचे। दोनों ने बाइक सवार मिंटू को रोक कर पिटाई शुरू कर दी। युवक की पिटाई देखकर आसपास के लोग जुटे तो दोनों उन लोगों की भी पिटाई कर दी। इसके बाद जमादार लड़की को लेकर थाना चले गए और युवक को छोड़ दिया। घटना की सूचना गांव में पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग जुट गए और उक्त जमादार के आवास पर जमा होकर हंगामा करने लगे जमादार की पिटाई कर दी। उधर, सुबह जब घटना की जानकारी आसपास के इलाके में फैली तो बड़ी संख्या में लोग जुट गए और थाने का घेराव कर हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगाें ने आने-जाने वाले वाहनों को भी निशाना बनाया। करीब दो घंटे तक चले इस बवाल के बाद थानाध्यक्ष स्थानीय लोगों के बीच वार्ता हुई, तब लोग शांत हुए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


