थानाक्षेत्र के सतमलपुर स्थित राजा फ्यूल सेन्टर मालिक वसीम राजा से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने थाना को एक आवेदन दिया है। आरोप है कि रविवार की दोपहर वह फ्यूल सेन्टर पर बैठे थे कि एक स्कार्पियो पर दौलतपुर के मो. बारिक 7-8 व्यक्ति के साथ दो बिना नंबर की बाइक पर भी चार व्यक्ति आए।
फिर स्कार्पियो में एक हजार बाइक में 500-500 रुपये का पेट्रोल लिया। पैसा मांगने पर वह कर्मचारी से उलझ गया। बाहर निकला तो वह पचास हजार रुपये महीना रंगदारी की मांग करने लगा। नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा। हल्ला होने पर रिवाल्वर दिखाते हुए भाग गया। प्रभारी थानाध्यक्ष शंभू आचार्या ने कहा कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


