कृष राज को एमआईटी के निकट छिपाया था अपहर्ताओं ने

    मुजफ्फरपुर | 10लाख रुपए ‌फिरौती के लिए कांटी के अकुराहा से अपहृत एलकेजी छात्र कृष राज को अपहरणकर्ताओं ने एमआईटी के निकट किसी मकान में रखा था। पुलिस के दबाव बनाने के बाद बच्चे को एमआईटी के पास छोड़ कर भाग निकले। उस मकान को चिह्नित करने के लिए कृष राज के साथ पुलिस ने एमआईटी मोहल्ले का निरीक्षण किया। लेकिन, बच्चा मकान को पहचान पाने में धोखा खा रहा है। हालांकि, एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की पहचान हो चुकी है। कृष राज के पिता धीरेंद्र कुमार उर्फ टुनटुन चौधरी के भाई की मौत एक्सीडेंट में हो गई थी। उसके इंश्योरेंस की राशि एक माह पहले परिवार को मिली है। इसमें अफवाह फैल गई कि धीरेंद्र को 25 लाख रुपए मिले हैं। इसी अफवाह पर एक दूर के रिश्तेदार ने अपहरण की साजिश रची।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *