कांटी से अपहृत दूसरा बच्चा दुबियाही से मुक्त, अपहर्ता चचेरा मामा गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर :कांटीथाने के कपरपुरा से अपहृत दूसरा बच्चा संजीव कुमार उर्फ पुंदेली को पुलिस ने रविवार की सुबह जैतपुर ओपी के दुबियाही गांव से मुक्त करा लिया। अपहर्ता बच्चे का चचेरा मामा सीताराम महतो निकला। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। अपहरण के बाद दुबियाही में एक महिला के घर में बच्चे को रखा गया था। उसे सीताराम ने झांसा दिया था कि बच्चे का घर बाढ़ के पानी में घिरा है। पानी उतर जाने पर पहुंचा देंगे।




    एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि अनपढ़ सीताराम महतो शातिर दिमाग का है। वह फिरौती वसूलने के बाद भी बच्चे की हत्या कर देता। वह इतना शातिर था कि कॉल कर फिरौती की रकम झोला में डाल कर झपहां ओवरब्रिज के निकट एक मंदिर के पास रखने के लिए कहता था। तीन दिन उसने झपहां में रुपए का झोला लेकर बुलाया। सादे लिबास में पुलिस के साथ संजीव के पिता परशुराम महतो रुपए का झोला लेकर जाते। लेकिन सीताराम ना बच्चे को छोड़ता था और रुपए का झोला उठाता था। पुलिस की एक टीम सीताराम के गांव मीनापुर के खराड़ गांव में सादे लिबास में कैंप कर रही थी। यहां से उसके सभी नाते-रिश्तेदारों का सुराग लगाया गया। आशा देवी के घर पहुंचने पर सीताराम भी पकड़ा गया और अपहृत बच्चा भी मिल गया। कांड के उद्भेदन में डीएसपी पश्चिमी, कांटी थानेदार, दारोगा सुदर्शन राम, मो. रफीक और पानापुर ओपी के ध्रुवनाथ झा ने अहम भूमिका निभाई।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *