मधुबनी|बाल श्रमएक अपराध है श्रम विभाग के द्वारा एक अभियान चलाकर बाल श्रमिकों केा मुक्त कराने का मिशन शुरू किया गया है। जिसमें श्रम विभाग के द्वारा टीम गठित कर शहर के होटलों एवं अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जिसमें श्रमविभाग के टीम के द्वारा शनिवार को घावा दल के साथ शहर के जायका हॉटल में काम रहें एक बाल श्रमिक सुनील राम सकरी निवासी को मुक्त कराया गया। वहीं हॉट चिल्ली पृथ्वी हॉटल स्टेशन रोड से भी एक बाल श्रमिक सरोज मंडल पलिवार निवासी बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया है कानूनी प्रक्रिया के बाद पुलिस अभिरक्षा में उन्हें बाल सुधार गृह दरभंगा भेजा गया है
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


