एनएच 57 पर वाहन से कुचल कर बाढ़ पीड़ित की मौत

    मुजफ्फरपुर :मिठनसराय में एनएच 57 पर शरण लिए चलितर राम को बुधवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। लोगों ने चलितर को एसकेएमसीएच लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर-दरभंगा मार्ग जाम कर दिया। प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि पूरा गांव बाढ़ के पानी में समाया हुआ है। ग्रामीण एनएच-57 (फोरलेन) पर तंबू तान कर रह रहे हैं। बावजूद इसके वाहनों की गति के लिए प्रशासन ने कोई चेतावनी नहीं जारी की है। पुलिस भी वाहनों की गति पर रोक नहीं लगाती है। इससे बाढ़ पीड़ितों की जान यहां भी जोखिम में है।




    दो घंटा बाद पहुंची स्थानीय पुलिस और कुछ लोगों के समझाने पर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। मृतक के बेटे दुर्बल राम ने एसकेएमसीएच पुलिस कैंप पर दर्ज बयान में अज्ञात वाहन चालक पर तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। दुर्बल के अनुसार वे लोग मूल रूप से कांटी थाना के रामनाथ धमौली में चंद्रमान कलवाड़ी का निवासी है। अभी चलितर बाढ़ के कारण बहन चुलिया देवी (मिठनसराय माधोपुर निवासी) और परिजनों के साथ फोरलेन पर रह रहा था। रात में चलितर संभवत: शौच जाने को निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। लेकिन, बाढ़ के कारण गांव के बदले सड़क के किनारे ही उसकी अंत्येष्टि करनी पड़ी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *