मधुबनी:नशाबंदी के बाद शराब बेचे जाने के मामले में मधुबनी की उत्पाद विभाग की विशेष अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में आरोपी लगातार जेल में बंद रहा और उस पर स्पीड ट्रायल चलाया गया। महज सात महीने में मामले की सुनवाई पूरी कर ली गई। उत्पाद विभाग की एक विशेष अदालत ने 4 जनवरी 2017 के एक मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी मुख्तार अंसारी को 15 साल का सश्रम कारावास सहित डेढ़ लाख रुपए जुर्माना लगाया है। यह मामला ललमनीय ओपी क्षेत्र का था। यहां 4 जनवरी 2017 को गश्त के दौरान एसएसबी ने शराब के साथ मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया था। शराब तस्कर ललमनीय ओपी के वीरपुर गांव का रहनेवाला है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


