मुशहरी में 11 जगहों पर बाढ़ पीड़ितों ने ली शरण

    मुजफ्फरपुर:मुशहरी के रजवाड़ा में दो दिनों तक कैंप करने के बाद सोमवार को पुलिया के बह जाने के बाद डीएम धर्मेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावितों के लिए 11 स्थानों पर राहत शिविर चलाने का आदेश दिया है। डीएम ने जिले में बाढ़ की स्थिति को भयावह मानते हुए वर्तमान समय दस प्रखंडों के 170 गांव को बाढ़ प्रभावित बताया। बाढ़ की चपेट में जिले की 4.48 लाख आबादी फंसी है तथा शहर के पूर्वी हिस्से की ओर पानी तेजी से बढ़ रहा है। मुशहरी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीएम ने बाढ़ प्रभावितों के शरण लेने वाले स्थान रजवाड़ा, बेदौलिया, राधानगर, बुधनगरा, मणिका विशुनपुर चांद, छोटी कोठिया, अकबरपुर, छीट भगवति, नाजीरपुर में राहत शिविर चलाने का आदेश दिया है। वहीं, कांटी प्रखंड के मिठनसराय पंचायत के बाढ़ प्रभावितों के लिए काली मंदिर, दरभंगा रोड, मुस्तफापुर, चन्द्रभान कलवाड़ी एवं कोठीया में राहत कैंप चलाया जा रहा है। डीएम ने जिले के औराई, कटरा, गायघाट, साहेबगंज एवं पारू प्रखंड में बागमती गंडक के जलस्तर में कमी होने की जानकारी दी है। डीएम ने प्रतिदिन 15000 पैकेट वितरण करने को कहा है। 13 मोटर वोट 230 नाव राहत-बचाव में लगी हैं।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *