बिस्फी में बाढ़ की स्थिति हुई विकराल

    बिस्फी(मधुबनी) :जिले के विभिन्न अनुमंडलों में बाढ़ की स्थिति विकराल रूप लेती जा रही है। फुलपरास, बेनीपट्टी, जयनगर, झंझारपुर मधुबनी सदर सभी जगहों पर लोग बाढ़ के प्रकोप से सहमें हुए हैं। प्रखंड क्षेत्र के दस पंचायत के विभिन्न गांवों मे बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों के परेशानी चरम सीमा पर पहुंच गई है। जगवन पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत, चहुटा, रधौली, बलहा, सदुल्लाहपुर, सिगिया पूर्वी, रथौस, परसौनी उतरी पंचायत के गांव को कमला एवं धौंस की नदी का पानी घेर लिया है। प्रखंड एव अनुमंडल जाने वाली सड़क मिल्लत चौक, रमुनिया, बलहा, बैगरा में सडंक टूट जाने से लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। रधौली के पास महराजी बांध टूट जाने से कई गांव के घरों मे पानी चला गया है। कई पंचायत के लोग कमतौल स्टेशन, सड़क, बलहा पुल, परसौनी भूतनाथ विद्यालय सहीत कई विद्यालयों पर शरण लिए हुए हैं। जगवन, कटैया, मुसहरी, कमलावाड़ी, बैगरा गांव के लोगों को बाहर जाने के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ के संकट से अपनी जान बचाने के लिए लोगों ने अपना घर छोड़ना मंगलवार से ही शुरू कर दिया है। छोटे बच्चे और जरूरी सामानो को लेकर लोग सुरक्षित जगहों की खोज करते देखा गया। कई बाढ़ पीड़ित दो दिनों से भूखे हैं, लेकिन आज तक उसे राहत नही मिल पाया। नाव का कोई इंतजाम नही होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पूछे जाने पर आपदा पदाधिकारी सह सीओ राकेश कुमार ने बताया कि बाढ कि गंभीरता को देखते हुए एनआरडीएफ की टीम को लगाया गया है.राहत कि व्यावस्था किया जा रहा है। वहीं डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसपी दीपक बरनवाल, एसडीओ मुकेश रंजन, डीएसपी निर्मला कुमारी, बीडीओ मनोज कुमार राय ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।
    बाढ़ की पानी से घिरा स्कूल।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *