जफ्फरपुर | कटिहारमंडल के किशनगंज और हटवार स्टेशनों की पुल संख्या 117 पर पानी खतरे के निशान से ऊपर होने से इस ट्रैक पर चलने वाली ईस्ट सेंट्रल रेलवे की सात ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द किया गया है। इसके अतिरिक्त सोमवार को 19 ट्रेनें इस रूट में नहीं चलीं। 15 के रूट बदले गए 28 ट्रेन गंतव्य से पहले रोकी गई या निर्धारित स्टेशन के बजाय दूसरी जंक्शन से खोली गईं हैं।
कलये ये ट्रेनें रद्द : लोकमान्यतिलक गुवाहटी एक्स. श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्स. रद्द रहेगी।
गंतव्यतक नहीं पहुंचेगी यह ट्रेन : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंजएक्स. बेतिया में रुकेगी, दिल्ली-रक्सौल एक्स. मुजफ्फरपुर में, हावड़ा-रक्सौल सुगौली तक, दिल्ली-रक्सौल सत्याग्रह एक्स. गोरखपुर में, समस्तीपुर-रक्सौल सवारी गाड़ी सीतामढ़ी, दरभंगा रक्सौल सवारी गाड़ी सीतामढ़ी में, मुजफ्फरपुर-रक्सौल सवारी गाड़ी सुगौली में पहुंचकर समाप्त हो जाएगी।
ये ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए रद्द | पीआरओराजेश कुमार के अनुसार, मुजफ्फरपुर-मड़ुअाडीह एक्स., रक्सौल-पाटलिपुत्र इंटरसिटी, नरकटियागंज-पाटलिपुत्र इंटरसिटी, रक्सौल-सीतामढ़ी सवारी, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज सवारी, रक्सौल-नरकटियागंज सवारी रक्सौल मुजफ्फरपुर को अगली सूचना तक के लिए रद्द किया गया है।
बारिश में बच्चे को लेकर पहुंचे एसकेएमसीएच, कतार देख माथा ठाेंक लिया। सोमवार को इनके जैसे अनेक मरीज परिजन अव्यवस्था से परेशान थे। फोटो: केशव कुमार
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


