एसकेएमसीएच में शुरू हुई दांत की सर्जरी

    मुजफ्फरपुर | एसकेएमसीएचके दंत विभाग में सोमवार को दंत सर्जरी शुरू हो गई। डॉ. प्रह्लाद कुमार ने पहले दिन 20 मरीजों की दांत का ऑपरेशन किया। मरीजों को अब यहां भी आधुनिक मशीन से दंत सर्जरी की सुविधा मिलेगी।

     




    बारिश के बाद भी दंत विभाग में 200 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें सर्वाधिक पायरिया, कैविटी और मोलर पीड़ित थे। डॉ. प्रह्लाद ने बताया कि डायबिटीज, तेज मिर्च-मसाला, पेट रोग से ग्रसित मरीजों को सर्वाधिक पायरिया की समस्या होती है। गांव में आज भी लोग दातून से दांत की सफाई करते हैं। इसे लेकर दांत के निचले हिस्से की मसल में छाला पड़ने लगता है। बरसात में दांत में झनझनाहट की समस्या अधिक होती है, इसलिए अभी इसके मरीज भी ज्यादा आते हैं।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *