मुजफ्फरपुर गोरौल स्टेशन के आरक्षण काउंटर का क्लर्क गिरफ्तार

     




    मुजफ्फरपुर :तत्कालटिकट की दलाली के आरोप में आरपीएफ ने शनिवार की सुबह गोरौल स्टेशन के आरक्षण काउंटर के टिकट क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ के अनुसार क्लर्क राजीव कुमार ने मुजफ्फरपुर से जम्मूतवी का पहला टिकट काटकर अपने पास रख लिया था। इसके बाद दूसरे यात्री को टिकट नहीं मिला। टिकट नहीं मिलने से लाइन में खड़े यात्री हंगामा करने लगे। इस पर जांच की गई तो उक्त क्लर्क की जेब में एक टिकट पाया गया। उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि एक माह से उक्त क्लर्क के बारे में शिकायत मिल रही थी। शनिवार को आरपीएफ के एक जवान को गुप्त रूप से तैनात किया गया था। गिरफ्तार टिकट क्लर्क से पूछताछ की जा रही है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा। मुजफ्फरपुर यूटीएस आरक्षण काउंटर पर भी पूर्व में कई बार टिकट बेचने और नकली टिकट देने की शिकायतें चुकी हैं।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *