शादी का झांसा देकर छह माह तक रेप का आरोप, युवती ने दर्ज कराई एफआईआर

    मुजफ्फरपुर|शादी काझांसा देकर किशोरी से पड़ोसी विक्की कुमार छह माह तक रेप किया। 27 जून को किशोरी की मां ने विक्की को उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। बात बढ़ी तो गांव में पंचायत हुई और पंचाें ने शादी का प्रस्ताव रखा। विक्की ने इससे इनकार कर दिया। तब पंचों ने एक लाख रुपए लड़की को देने का आदेश दिया। रुपए लेकर लड़की पक्ष को चुप रहने की हिदायत दी गई, लेकिन लड़की नहीं मानी। यह घटना देवरिया थाने के एक गांव की है। पीड़ित किशोरी के इस बयान पर शनिवार को महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत रेप का केस दर्ज किया गया। महिला थानेदार ज्योति कुमारी ने पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई है। चिकित्सक को पीड़िता के गर्भवती होने का संदेह है। इसके लिए पैथालॉजी जांच कराने की अनुशंसा की गई है। महिला थानेदार ने बताया कि पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की थी। इसके बाद गांव जाकर मामले की जांच और फिर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित युवक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाने से संपर्क किया गया है।
    रात में युवती की चेन छीनी
    बाइकसवार बदमाशों ने शनिवार की रात स्कूटी सवार युवती की चेन छीन ली। युवती ने भी बदमाशों का माड़ीपुर पुल तक पीछा किया। लेकिन, वे भाग निकले। छिनतई के दौरान युवती का दुपट्टा सड़क पर ही गिर गया। युवती के शाेर मचाने पर डीएम कोठी के गेट पर तैनात सिपाही होमगार्ड के जवान बाहर निकले। होमगार्ड जवान देवनारायण राय ने युवती की दुपट्टा को सड़क से उठाकर गेट के ग्रिल पर रख दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती ने बाइक सवार बदमाशों के साथ हाथा पाई भी की। लेकिन, बदमाशों ने कमर से कुछ निकाल कर दिखाने पर युवती डर गई। छिनतई की घटना के बाद युवती काफी रो रही थी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *