नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने रांची के मुख्य आयकर आयुक्त तापस कुमार दत्त और अन्य के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में दो शहरों में 23 स्थानों पर आज छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
सीबीआइ के सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में 18 स्थानों पर और रांची में 5 स्थानों पर तलाशी ली गयी. छापेमारी दत्ता और आयकर विभाग के तीन अन्य अधिकारियों तथा छह अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में जारी जांच के चलते की गयी.
आरोपियों में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और कुछ अज्ञात लोग शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि आरोपियों पर आपराधिक साजिश रचने, गैरकानूनी ढंग से उपहार स्वीकार करने और आपराधिक कदाचार के आरोप हैं.
सीबीआइ अधिकारियों ने तापस कुमार दत्ता से उनके रांची स्थिति आयकर कार्यालय में पूछताछ की. सूत्रों ने बताया कि सीबीआइ ने हवाला के जरिये हुए लेन-देन के मामले में यह कार्रवाई की है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


