झारखंड कैबिनेट VIDEO : मैट्रिक व इंटर स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा को एक ही चरण में आयोजित करने का फैसला

    रांची : झारखंड कैबिनेट की आज बैठक हुई है. इस बैठक में कुल 17 प्रस्ताव पारित किये गये हैं. बैठक में सदर अस्पताल के लिए कुल 307.92 करोड़ पारित किये जाने का फैसला किया गया है. परिवहन विभाग के लिए नया हैलीकॉप्टर लीज पर लेने के लिए क्रय समिति का गठन किया गया है. कैबिनेट ने मैट्रिक व इंटर स्तर के प्रतियोगिता परीक्षा को एक ही चरण में आयोजित करने का फैसला लिया है.

    https://www.facebook.com/JharGovTV/videos/333141823781478/

    एक अन्य फैसले में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को राज्य सरकार द्वारा दी जानेवाला कमीशन सीधे उनके खाते में भेजे जाने का निर्णय लिया गया है वहीं कैबिनेट ने आज वसंत कुमार गोस्वामी को वाणिज्यकर न्याययुक्त का अध्यक्ष बनाया है. वाणिज्यकर विभाग के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 88 पद सृजित होंगे. जीएसटी और ग्रामीण बस सेवा नियमावली में संशोधन किया गया है. GST नियमावली के 144, 96, 119 में संशोधन किया गया. ग्रामीण बस सेवा के नये नियमावली के तहत परमिट शुल्क एक रुपया लगेगा.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *