टीम इंडिया के कोच पर सस्पेंस बरकरार, BCCI ने कहा, ‘अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ’

    नई दिल्ली.  बीसीसीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि रवि शास्त्री को टीम इंडिया का नया कोच बना दिया गया है. बीसीसीआई ने कहा है कि अभी कोच पद पर आखिरी फैसला नहीं लिया गया है. इससे पहले यह खबर आई थी कि रवि शास्त्री टीम इंडिया के नए कोच बन गए हैं. उनके नाम पर सीएसी ने मुहर लगा दी है और उन्‍हें दो साल के लिए टीम इंडिया का कोच बनाया गया है. बता दें सीएसी ने सोमवार को कोच पद के लिए आवेदन करने वाले 10 लोगों में से रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, रिचर्ड पायबस, टॉम मूडी और लालचंद राजपूत का इंटरव्यू लिया था.

    कुंबले ने विराट से मतभेद के बाद कोच पद से दे दिया था इस्तीफा

    गौरतलब है कि कुंबले ने कप्तान कोहली से मतभेद की बात स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल 18 जून को संपन्न हुए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी तक का था, लेकिन बोर्ड ने विंडीज दौरे तक उनके कार्यकाल को विस्तार दे दिया था.

    कोच के रूप में शास्त्री रहे हैं विराट की पहली पसंद

    कोच के रूप में रवि शास्त्री टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की हमेशा ही पहली पसंद रहे हैं. पिछले साल भी विराट रवि को ही कोच बनाने के पक्ष में थे, लेकिन तब सीएसी के सदस्य सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी टीम के पूर्व साथी अनिल कुंबले को तरजीह दी. सीएसी के अन्य सदस्य सचिन तेंडुलकर तब भी रवि शास्त्री के पक्ष में थे, लेकिन 2-1 के मत से सीएसी ने अनिल कुंबले को कोच चुना था.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *