पटना : बिहार के उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की बहाली होने तक सरकार छह विषयों में गेस्ट फैकल्टी (अतिथि शिक्षक) रखने जा रही है. अंगरेजी, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणी विज्ञान (जूलॉजी) व वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) विषय में 4,257 गेस्ट टीचर रखे जायेंगे. प्लस टू स्कूलों में इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में बहाल गेस्ट फैकल्टी के तर्ज पर इन्हें रखा जायेगा.
साथ ही उन्हें हर महीने 30 से 35 हजार रुपये की राशि दी जायेगी. शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में भेज दिया है. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद प्लस टू स्कूलों में टीचरों के रखने की पहल शुरू की जायेगी. राज्य में 5391 हाइ व प्लस टू स्कूल हैं. इनमें से करीब 2400 हाइ स्कूलों को प्लस टू स्कूल में अपग्रेड (उत्क्रमित) किया गया है.
इससे इन स्कूलों में कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं. ऐसे में शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि जब तक इन स्कूलों में शिक्षकों की बहाली नहीं हो जाती है तब तक यहां छह विषयों में गेस्ट टीचर बहाल कर पढ़ाई करायी जायेगी. प्लस टू स्कूलों में आट् र्स विषय के शिक्षक हैं, लेकिन अंगरेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, जूलॉजी व बॉटनी विषय के पद खाली हैं. इन विषयों के रिक्त पदों पर ही गेस्ट टीचर बहाल होंगे. गेस्ट फैकल्टी की योग्यता क्या होगी, इस पर विभाग अंतिम रूप देने जा रहा है. सूत्रों की मानें, तो अपने विषय में दक्ष अभ्यर्थी को शिक्षा विभाग गेस्ट फैकल्टी बना सकता है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


