क्या जदयू में होगी RCP सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री, समर्थकों ने किया हंगामा

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद सहयोगी और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP सिंह) शनिवार को अचानक नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरे के बाद नीतीश आवास के बाहर आरसीपी सिंह के समर्थकों ने जबरदस्त हंगामा और नारेबाजी की। समर्थकों का सीधा आरोप है कि पार्टी के ही कुछ विधान पार्षदों ने एक साजिश के तहत आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार से ठीक से मिलने और बात करने से रोक दिया। हालांकि, RCP सिंह ने कहा कि मुलाकात आत्मीय थी। इस मुलाकत के बाद एक बार फिर से RCP सिंह की जदयू में वापसी की अटकलें लगने लगी हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *