Roshan Anand attacks Khan Sir: पटना के बेऊर जेल से नियमित जमानत पर रिहा होने के बाद ज्ञानबिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद सोमवार को अपने कोचिंग संस्थान पहुंचे। अपने छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर में हुई संदिग्ध मौत के गम में पूरी तरह टूटे रौशन आनंद कैमरे के सामने आते ही फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा, “हमने अपना जिगर का टुकड़ा खोया है, हमने वो खोया है जो अब इस दुनिया में कोई भी वापस नहीं लौटा सकता।” इस दौरान रौशन आनंद ने फैजल खान उर्फ खान सर को दिखावटी शिक्षक और पर्दे के पीछे का गुंडा, हत्यारा और साजिशकर्ता करार देते हुए इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


