Patliputra Station Violence: ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) के दानापुर रेलवे डिवीज़न ने बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए 10 अतिरिक्त ‘एग्जाम स्पेशल’ ट्रेनें चलाने की आधिकारिक घोषणा की है। यह फैसला पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर उम्मीदवारों द्वारा किए गए भारी हंगामे और रेल रोको आंदोलन के बाद लिया गया है। स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ (TOD) चलाने का फैसला किया है, ताकि छात्रों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने पर TOD रवाना करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


