Bihar Politics पटना में JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी का भविष्य नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कई विधायकों ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है और उन्होंने अपना एक अलग समूह बना लिया है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का राजनीतिक आधार कमजोर पड़ रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दौर है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी कारण जनता ने बार-बार मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार को स्वीकार किया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


