MLC चुनाव से पहले बढ़ी तेजस्वी यादव की टेंशन, ओवैसी की पार्टी ने याद दिलाया पुराना वादा

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन का कार्य शुरू हो गया है, हालांकि अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा है। इसी बीच सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने अपनी डिमांड सामने रखकर RJD के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ा दी है। संख्या बल के लिहाज से मौजूदा परिस्थितियों में यह माना जा रहा है कि 10 में से एक सीट RJD के खाते में ही जाएगी। अब इस एकमात्र उपलब्ध सीट पर भी AIMIM ने अपना दावा ठोक दिया है, जिससे तेजस्वी यादव के लिए महागठबंधन के सदस्यों को संतुष्ट करना एक चुनौती बन गया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *