Rabri Devi Bungalow: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से सरकारी आवास को लेकर सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने के आदेश और वहां अचानक पुलिस पहुंचने को लेकर राजद भड़की हुई है। इसी कड़ी में अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने सरकार को ललकारते हुए लिखा, ‘अगर हिम्मत है तो जबरन बंगला खाली करवाए सरकार।’ उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को सोची-समझी साजिश और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित बताया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


