भागलपुर में बड़ा हादसा: आधी रात गंगा में समाया विक्रमशीला सेतु का स्लैब, आवाजाही ठप

बिहार के भागलपुर जिले में रविवार आधी रात के बाद एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सीमांचल समेत बिहार के 16 जिलों को भागलपुर से जोड़ने वाले विक्रमशीला सेतु के पिलर नंबर चार और पांच के बीच का एक हिस्सा अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 12:55 बजे हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, पुल के गिरने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *