बिहार में 10 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन-पेंशन को लेकर एक नई समस्या उत्पन्न हो गई है। सरकार ने बड़े भुगतान पर ब्रेक लगाकर इस संकट को टालने का दावा कर रही है। लेकिन पैसा अभी तक खातों में नहीं पहुंचा है। इसके बाद पूरे मामले पर विपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बिहार में विपक्ष ने राज्य की NDA सरकार पर “अति-लोकलुभावनवाद” में शामिल होने का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि जब राज्य फंड की कमी का सामना कर रहा है, ऐसे समय में सरकार ने 50,000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम आर्थिक मदद (doles) बांटी है। अधिकारियों और ठेकेदारों के अनुसार, ग्रामीण कार्य, सड़क निर्माण और जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभागों की कई परियोजनाएं कम से कम आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं, क्योंकि काम को पूरा करने के लिए नियुक्त एजेंसियों को उनके बकाए का भुगतान नहीं किया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


