आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा केरल में चुनाव प्रचार के दौरान बिहार को गरीब राज्य बताने पर सियासी तापमान बढ़ गया है। इस बयान पर लोजपा (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तीखा हमला किया है। चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी लाभ के लिए वे अपने ही गृह राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पासवान ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव दूसरे राज्य में जाकर बिहार को सबसे गरीब राज्य बताते हैं, तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि राज्य को इस स्थिति में पहुंचाने में किन लोगों की भूमिका रही है। लालू-राबड़ी शासनकाल का जिक्र करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जब वो बिहार को गरीब राज्य बता ही रहे हैं तो उनको यह भी बताना चाहिए कि इसके लिए आरजेडी, उनका परिवार और 90 के दशक का शासन जिम्मेदार रहा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


